अखिलेश सेमवाल बने भाजपा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक


भीमताल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के विस्तार के तहत नैनीताल जिले में पर्यटन गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने अखिलेश सेमवाल को पार्टी के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
नियुक्ति के बाद अखिलेश सेमवाल ने भाजपा के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, प्रदेश नेतृत्व, जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद दिया।
सेमवाल ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही उत्तराखंड की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के माध्यम से जिले में पर्यटन से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने और संगठन को अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Related Articles