नैनीताल-काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला ज्योलीकोट; चालक ने कूदकर बचाई जान

हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे, जिससे सड़क पर लगातार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, पटाखों से भरा ट्रक मंगलवार सुबह हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पटाखे फूटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।

फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Ad Ad

Related Articles