भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।

हल्द्वानी नगर निगम… चौथे राउंड में भाजपा को बढ़त
उत्तराखंड के हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर मतगणना जारी है, जिसमें भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को लगातार बढ़त मिल रही है।

चौथे राउंड की मतगणना के बाद गजराज बिष्ट को 57,045 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ललित जोशी को 50,975 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार, गजराज बिष्ट की कुल बढ़त 6,070 वोटों की हो गई है।
पहले राउंड में गजराज बिष्ट ने ललित जोशी पर 1,136 वोटों की बढ़त बनाई थी। दूसरे राउंड में भी भाजपा के गजराज को 313 वोटों की बढ़त मिली। तीसरे राउंड की गिनती के बाद गजराज बिष्ट की बढ़त 2,915 वोटों तक पहुंची। चौथे राउंड के बाद यह बढ़त और भी मजबूत हो गई है, जिससे भाजपा के प्रत्याशी के मेयर बनने की संभावना बढ़ गई
यह चुनाव हल्द्वानी में बेहद रोमांचक मोड़ पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles