शतरंज प्रतियोगिता में हल्द्वानी के तेजस तिवारी बने उत्तराखंड राज्य के अंडर 7 कैटेगरी के चैम्पियन

हल्द्वानी। क्षेत्र की प्रतिभाशाली शतरंज प्रतिभा में तेजस तिवारी ने उत्तराखंड राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 2024 की अंडर 7 कैटेगरी का खिताब अपने नाम कर लिया है ।

देवभूमि चेस एसोसिएशन उत्तराखण्ड के प्रावधान में 18वी उत्तराखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 मई से 26 मई तक दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में हुआ ।

प्रतियोगिता जीतने के साथ ही तेजस तिवारी का चयन सितम्बर माह में कर्नाटक में आयोजित नेशनल अंडर 7 प्रतियोगिता के लिए हो गया है । तेजस तिवारी अब सितंबर माह में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी होने का विश्व रिकार्ड बना चुके नन्हे तेजस ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है ।

दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 1 के छात्र तेजस तिवारी की इस शानदार सफलता के लिए स्कूल के डायरेक्टर समित टिक्कू, एकेडमिक निदेशक स्मृति टिक्कू , प्रधानाचार्य रुपक पांडे , प्रबलीन सलूजा , किशन तिवारी , नीरज साह ने शुभकामनाएं दी है ।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजीव चौधरी (महासचिव देवभूमि शतरंज एसोसिएशन), श्री योगेश जोशी (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि योगेश पांडे द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles