उत्तराखंड में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

coldwaves शीतलहर weather मौसम

उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है. सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं.

IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जिसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है.

तापमान के आंकड़ों पर डालें नजर

बीते दिन के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 24.5 दर्ज किया गया. जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री रहा. आंकड़ों की बात करें तो न्यूनतम तापमान यह बीते सालों में सबसे अधिक है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles