पांच जिलों में आज बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, पढ़ें मौसम का अपडेट



उत्तराखंड के पांच जिलों में आज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ आधिकांश जगह मौसम शुष्क बना रहेगा.


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ आधिकांश जगह मौसम शुष्क बना रहेगा.

बीते साल का रिकॉर्ड टूटा
हालांकि राजधानी देहरादून में सुबह की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई. बीते दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार के तापमान ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बता दें शनिवार को देहरादून का अधिकतम तामपान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि बीते साल 31 अगस्त का तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles