देहरादून: लोकसभा चुनाव के बाद सीएम धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक कल


देहरादून : लोकसभा चुनाव के बाद कल शनिवार को धामी मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। दोपहर एक बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी।

बता दें इससे पहले कल हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान के लिए सघन सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, बाहरी राज्यों के लोगों के बारे में यह जान लें कि उनका प्रदेश में भूमि खरीदने का उद्देश्य क्या है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला तो नहीं चल रहा है।

सीएम ने ये निर्देश राज्य में संदिग्ध और आपराधिक किस्म के लोगों को प्रदेश में बसने से रोकने के उद्देश्य से दिए। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने आवास पर उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सचिव गृह और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीएम ने उनसे सत्यापन अभियान के बारे में जानकारी ली और इसे और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles