ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा

हल्द्वानी– ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर सेना के पराक्रम को नमन करते हुए हल्द्वानी में भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से नैनीताल रोड शहीद पार्क तक हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा को भव्य और सफल बनाया।

वहीं तिरंगा सम्मान यात्रा में पहुंची भीड़ ने भारत माता की जय के जयकारों के साथ सेना के पराक्रम को सेल्यूट किया। यात्रा के दौरान रोड में देश भक्ति गीतों ने भी लोगों और बीजेपी कार्यकताओं में उत्साह भर दिया। यात्रा में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।इस दौरान शहीद पार्क पहुंच कर सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम पुष्कर धामी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को नमन किया। उन्होंने देश के लिए शहीद हुए वीरों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं अपने संबोधन में सीएम ने कहा हमारी सेना आतंक को जड़ से खत्म करने का काम कर रही है। पहलगाम में नाम धर्म पूछ कर निहत्थे पर्यटकों की जान लेने वालों को भारत की मोदी सरकार घर में घुस कर मारने का काम कर रही है। दुश्मनों को किसी भी तरह बक्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना का पराक्रम देख पाकिस्तान में बैठे आतंकियों में खौफ है। हमारी सेना पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles