इश्क का दीवाना हुआ युवक विधवा से लगा लिया दिल, दीवार फांदते लोगों ने पकड़ा

हल्द्वानी। कहते हैं प्यार अंधा होता है यह कहावत को चरितार्थ करते हुए हल्द्वानी के एक युवक ने विधवा से मोहब्बत कर ली।प्यार में दीवाना युवक देर रात 80 किलोमीटर दूर स्थित उसके बिलासपुर उत्तर प्रदेश स्थित घर पहुंच गया। दीवार फांदकर मकान में घुसने का प्रयास करने लगा।

इसी दौरान ग्रामीणों ने चोर समझ दबोच लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। अब उनकी शादी होगी। बिलासपुर के एक गांव में विधवा दो बच्चों के साथ रहती है। उसकी उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी युवक से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इसी बीच गत देर रात युवक विधवा से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जैसे ही विधवा के मकान की दीवार फांदने का प्रयास किया, आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने चोर समझ कर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया, इसके बाद ग्रामीणों ने धुनाई लगाई और एक पेड़ से बांध दिया। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया और कोतवाली ले आई। बाद में विधवा भी कोतवाली पहुंच गई। युवक को अपना प्रेमी बताते हुए विवाह करने की जिद पर अड़ गई। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और दोनों का विवाह करने की सहमति बनी। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, और वह शादी करने को भी राजी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles