शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का धरना

उत्तराखंड में लंबे समय से लंबित शिक्षक भर्तियों को शुरू करने की मांग अब तेज होने लगी है। प्रदेश के बेरोजगार युवा और बीएड अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में शांतिपूर्ण धरना दिया
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता संवर्ग और माध्यमिक विद्यालयों में एलटी संवर्ग के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए इसके साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को नियमित भर्ती के माध्यम से भरने और भर्ती प्रक्रिया के लिए निश्चित कैलेंडर जारी करने की मांग भी उठाई जा रही है अभ्यर्थियों का कहना है कि एक ओर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद खाली हैं, तो दूसरी ओर योग्य और प्रशिक्षित युवा लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।




