बड़ी खबर-रुड़की में मकान में लगी भीषण आग, स्कूटी और फोटो स्टेट मशीन समेत अन्य सामान जलकर हुआ राख


रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में एक मकान में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोका. हालांकि मकान में लगी आग की घटना में एक स्कूटी, घरेलू सामान और फोटो स्टेट मशीन जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जादूगर रोड पर एक मकान में अचानक आग लग गई. मकान में आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, इसके बाद टीम ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया, इसी के साथ दमकलकर्मियों द्वारा आग को आसपास फैलने से भी रोका गया.
बताया गया है कि मकान में लगी इस आग की घटना से घर में खड़ी एक स्कूटी, घरेलू सामान एक फोटो स्टेट मशीन और अन्य सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं दमकल विभाग की टीम मकान में लगी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. बताया गया है कि मकान स्वामी द्वारा उक्त मकान को किराए पर दे रखा है, जिसमें किराएदार रहता है. वहीं फायर सर्विस की तत्काल कार्रवाई और सर्तकता से बड़ी घटना होने से बचा लिया गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles