हल्द्वानी में पार्षद पदों के नामांकन पत्रों की जांच शुरू, निर्विरोध 3 पार्षद हुए निर्वाचित

हल्द्वानी : कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में मेयर पद पर 12 नामांकन हुए हैं जबकि 60 वार्डों के लिए पार्षदों में 267 नामांकन किए गए हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा आज से सभी नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। रिटर्निंग ऑफिसर परितोष वर्मा ने बताया की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नामांकन प्रपत्रों की जांच 1 जनवरी शाम 5:00 बजे तक होगी 2 जनवरी को नाम वापसी का समय है। और 3 जनवरी से चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। इसके अलावा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में तीन वार्ड ऐसे हैं जिनमें केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। यानी उन प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। इसके अलावा अन्य पार्षदों और मेयर प्रत्याशियों के लिए 23 जनवरी को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles