उत्तराखंड बीजेपी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आज

निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि बीजेपी एक बार फिर से चुनावी मोड में आ गई है। आज उत्तराखंड बीजेपी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की आज बैठक होगी। दोपहर 12 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बैठक होगी।

आज होने वाली उत्तराखंड बीजेपी निकाय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में निकाय चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार दिशा-निर्देश देंगे। इसके साथ ही बैठक में चुनाव प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles