जेनी के समर्थन में असम के CM, मुलाकात के बाद किया पोस्ट

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और जेनी उर्फ इंदिरा देवड़ी का पुराना प्रकरण अब उत्तराखंड की सीमाओं से निकलकर असम तक पहुंच गया है। इस मामले में उस वक्त नया राजनीतिक मोड़ आ गया, जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जेनी से मुलाकात की और खुलकर उनके समर्थन में उतर आए। नक्शेदेखें

जेनी के समर्थन में उतरे असम के मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने के आसार हैं। खास बात यह है कि अब इस मामले में केवल आरोप-प्रत्यारोप ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री की सार्वजनिक प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जेनी से की मुलाकात
दरअसल, बीते रोज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से जेनी ने मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि असम निवासी जेनी से उनकी मुलाकात हुई है। उत्तराखंड के हरक सिंह रावत ने उनके साथ जो किया, वो अत्यंत गलत और निंदनीय है। नक्शेदेखें

उनके साथ जो अत्याचार हुआ, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वह पूरी मजबूती के साथ जेनी के साथ खड़े हैं। असम के मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पिछले दिनों जेनी ने देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। नक्शेदेखें

हरक सिंह रावत पर लगाए थे कई गंभीर आरोप
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने वर्ष 2004 की घटनाओं का जिक्र करते हुए हरक सिंह रावत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जेनी ने अपने साथ बलात्कार होने और उससे एक बच्चे के जन्म का दावा भी किया था। उन्होंने इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराने और सीबीआई जांच की मांग उठाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles