रामनगर के रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर स्थित सांवाल्दे क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान चार वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी सीताराम जांगिड़ अपने परिवार के साथ घूमने के लिए रामनगर आए थे और सांवाल्दे क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। गुरुवार को उनकी चार वर्षीय बेटी मनस्वी अपने भाई के साथ स्विमिंग पूल में नहा रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पूल के गहरे हिस्से में चली गई और डूबने लगी।

परिजनों ने बच्ची को तत्काल बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार सदमे में है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। परिजन बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे अपने साथ दिल्ली ले गए।

Ad Ad
webtik-promo

Related Articles