मैदानी इलाकों में तेज धूप से बढ़ेगा पारा, मौसम लेगा करवट


देहरादून प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में चटक धूप के चलते गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य 19 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं, मैदानी इलाकों में 28 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles