सफल हुआ ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तानियों को घर में घुस कर मारा


आज से ठीक 15 दिन पूर्व पहलगाम में हिंदुस्तानी नारियों के पतियों का धर्म पूछ उनकी हत्या कर महिलाओं की मांग का सिंदूर उजाड़ने वाले आ​तंकियों से चुन—चुन कर बदला लिया जा रहा है। आधी रात को भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू करते हुए धड़ाधड़ पाकिस्तान पर मिसाइलों से हमला करते हुए एक—एक कर उसके 9 आतंकी ठिगाने ध्वस्त कर दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं।

जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान नेपाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं।पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं।पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles