कैंची धाम मेला-2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने लिया जायजा

नैनीताल। कैंची धाम मेला-2026 को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को निवेदिता कुकरेती और डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं फील्ड में उतरकर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरियर व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, शटल सेवा और यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि मेला क्षेत्र की हर व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी कोई कमी सामने आ रही है, उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।कैंची धाम मेला-2026 के सफल आयोजन को लेकर नैनीताल पुलिस ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं और पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Related Articles