मानसून सत्र में आज राहुल गांधी की हुंकार, कावेरी विवाद से लेकर परीक्षा संशोधन विधेयक तक कई मुद्दों पर घमासान के आसार


नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में बुधवार को कई अहम मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सदन में अपनी बात रख सकते हैं। वहीं, लोकसभा में लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा जारी रहेगी।
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रवीन चक्रवर्ती ने कावेरी जल विवाद को लेकर काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय पर सदन को भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कावेरी जल नियमन समिति (CWRC) के आदेश पर तत्काल चर्चा की मांग की है।
उधर, लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून में बदलाव की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों को पार्टी व्हिप के दबाव से मुक्त होकर अपने क्षेत्र की आवाज उठाने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
संसद में आज कावेरी जल विवाद, दलबदल कानून, परीक्षा संशोधन विधेयक और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles