साथी हाथ बढ़ाना सेवा संस्था ने किया पौधरोपण

हल्द्वानीl साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति द्वारा आज पर्यावरण को ध्यान में रखते पौधे की देखभाल को मध्य नजर रखते हुए देवल चौड़ प्राईमरी स्कूल को चुना साथ ही अध्यापिका डॉ आभा भैसौडा द्वारा फलदार पौधा की इच्छा जाहिर करते हुए।फलदार पौधे आम, अमरुद,नींबू, पपीता आदि फलदार पौधे लगाए गए।फल लगे पौधे देखकर स्कूल की प्राध्यापिका पुष्पा सुयाल , कुसुम मुरारी, पूर्णिमा जोशी,सारदा कांडपाल, मुक्ता नीमा विष्ट आदि ने,संस्था का आभार व्यक्त किया। वहीं संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व सचिव हेमा मेलकानी ने पौधों की देखभाल का जिम्मा उठाते हुए अध्यापिकाओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल उपाध्यक्ष दया विनवाल सचिव हेमा मेलकानी‌ कोषाध्यक्ष गीता कार्की ने वृक्षारोपण का कार्य किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles