यहां पुल के पास चट्टान पर लटका मिला शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

यहां पुल के पास चट्टान में लटका मिला शव, मची अफरा-तफरी

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. रविवार सुबह बेलनी पुल के पास चट्टान पर एक व्यक्ति का शव मिला. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है.

पुल के पास चट्टान पर लटका मिला शव

रविवार को बेलनी पुल के पास चट्टान पर एक व्यक्ति लटका मिला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम ने व्यक्ति को वहां से निकाल आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया.

जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान प्रकाश नेगी (45) पुत्र रणजीत निवासी सतेरा के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles