चंदन के पेड़ की तस्करी कर असल जिंदगी में पुष्पा बनने की ख्वाहिश ने पहुंचाया जेल

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया एक चन्दन तस्कर

दिनांक 01.10.2024 को वादी श्री हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र स्व० घनानन्द बेलवाल निवासी ग्राम बानना थाना भीमताल जनपद नैनीताल ने थाना हल्द्वानी पर तहरीर दी कि *अज्ञात चोर द्वारा उनके फर्नीचर मार्ट कालाढुंगी रोड स्थित कम्पस से चन्दन के पेड को काटकर चन्दन की लकडी चोरी* कर ले गया है। 

तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी पर मुकदमा एफआईआर न0-351/24 धारा 305 (1) बी०एन०एस० का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ०नि० विजय कुमार के सुपुर्द की गयी।
श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में श्री प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में अज्ञात चोर की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।
दिनांक 03.10.2024 को एक युवक को जलालशाह की मजार के पीछे खाली मैदान में रेल की पटरी के पास से मय चोरी गये चन्दन के पेड के 02 गिलटो व 01 लकडी के टुकडे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे मा०न्या० में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी-
अलीबाग उर्फ समीर उर्फ चब्बनी पुत्र अनुक्ष उर्फ कुन्टल निवासी ग्राम हरदुआ थाना रीठी जिला कटनी मध्य प्रदेश उम्र 19 वर्ष

बरामदगी का विवरण – चन्दन के पेड के 02 गिलटे व 01 लकडी का टुकडा।

गिरफ्तारी टीम –

1- उ0नि0 विजय कुमार – चौकी प्रभारी हीरानगर
2- कानि0 ललित नाथ चौकी हीरानगर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles