उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को झटका, UKSSSC ने स्थगित किए दो Exam

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक और सहायक लेखाकार समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर होने वाली लिखित परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। परीक्षा की तारीख नजदीक आने के बाद अचानक हुए इस फैसले से अभ्यर्थियों में मायूस और असमंजस की स्थिति बन गई है। आयोग ने इस संबंध में 18 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर पूरी जानकारी दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें, ताकि नई परीक्षा तिथियों की जानकारी समय पर मिल सके।
नक्शेदेखें
क्यों और कौन सी परीक्षाएं हुई हैं स्थगित?
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन परीक्षाओं को टाला गया है, उनका शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका था और युवा इसकी तैयारी में जुटे थे:
कनिष्ठ सहायक और आशुलिपिक परीक्षा
विज्ञापन संख्या 78/2026 के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को होना तय था। अब इसे स्थगित कर दिया गया है।
सहायक लेखाकार परीक्षा
वहीं, विज्ञापन संख्या 79/2026 के तहत विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी, जिसे भी आगामी आदेशों तक टाल दिया गया है।
अभ्यर्थियों के सामने बढ़ी मुश्किलें
इन परीक्षाओं के स्थगने से उन हजारों अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है जो पिछले कई महीनों से दिन-रात एक करके इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। कई युवा परीक्षा देने के लिए अपने गृह जनपदों से अन्य शहरों के परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने के लिए टिकट और ठहरने की व्यवस्था कर चुके थे। अचानक परीक्षा रद्द होने से उनका शेड्यूल और मानसिक तैयारी दोनों प्रभावित हुई हैं।
आयोग जल्द जारी करेगा नया परीक्षा कार्यक्रम
हालांकि आयोग ने परीक्षाओं को स्थगित करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है, लेकिन अभी तक नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। UKSSSC सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक या किन्हीं अन्य अपरिहार्य कारणों से फिलहाल ये परीक्षाएं रोकी गई हैं। आयोग जल्द ही स्थिति स्पष्ट करते हुए नया परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।




