बेलवाल भोग की 11वीं वर्षगांठ पर नए उत्पाद लॉन्च

गौलापार, हल्द्वानी उत्तराखंड में आटा और एफएमसीजी उत्पादों का विश्वसनीय ब्रांड बेलवाल भोग 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नए उत्पादों की श्रृंखला लेकर आया है। गौलापार स्थित फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी ने सोया चंक्स, मैकरोनी, पास्ता, पोहा और वर्मीसेली सहित कई नए उत्पादों का शुभारंभ किया।

प्रबंध निदेशक डॉ. मुक़ेश बेलवाल ने बताया कि यह सफलता उपभोक्ताओं की विश्वास और गुणवत्ता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए रोजमर्रा के उपयोग के इन उत्पादों को आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ तैयार किया गया है।

चेयरपर्सन श्रीमती अनिता बेलवाल ने कहा कि 11 वर्षों में बेलवाल भोग ने लाखों परिवारों के रसोईघर में अपनी खास जगह बनाई है। आधुनिक मशीनरी, बेहतर पैकेजिंग और सख्त गुणवत्ता नियंत्रण के कारण ब्रांड उपभोक्ताओं में पसंदीदा बना हुआ है।

कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, वितरक और उपभोक्ता शामिल रहे। नए उत्पादों के साथ कंपनी अब उत्पादन क्षमता और वितरण नेटवर्क बढ़ाने की दिशा में भी काम कर रही है।

बेलवाल भोग पहले से ही अपने चक्की ताज़ा आटा, बेसन, चावल दलिया, सूजी, मसालों और मोटे अनाज के आटा जैसे उत्पादों के लिए जाना जाता है। नए उत्पाद जुड़ने से ब्रांड का लक्ष्य और अधिक उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण सामग्री पहुँचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles