नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तय समय में होगा: जिलाधिकारी


नैनीताल। नैनीताल की क्षतिग्रस्त मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य को प्रशासन ने तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मॉल रोड नैनीताल की लाइफ लाइन है, इसलिए इसका निर्माण मजबूत, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।
कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीएचडीसी द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण के बाद विशेषज्ञों की राय से नया डिजाइन तैयार किया गया है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी के अनुसार मॉल रोड पर लगाए जाने वाले 122 एंकर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि ग्राउंडिंग का काम भी पूर्ण कर लिया गया है। 51 में से 36 पाइलिंग पूरी हो चुकी हैं। पाइलिंग के बाद स्लैब का कार्य शुरू किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य जल्द से जल्द आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Ad Ad

Related Articles