भावना महारा को राज्य मंत्री दर्जा: अखिलेश सेमवाल ने दी बधाई, बताया महिला सशक्तिकरण की मिसाल”

भीमताल/नैनीताल “भीमताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड नैनीताल के सह प्रभारी एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ती एवं पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री भावना महारा से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्होंने भावना महारा को उत्तराखंड आवास विकास सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सेमवाल ने महारा के अब तक के संगठनात्मक योगदान, समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज सेवा और पार्टी संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि महारा अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के साथ करेंगी।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति भावना महारा की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है। साथ ही इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी बताया।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों ने भी भावना महारा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।




