सांसद अजय भट्ट से भेंट, गौलापुल से लेकर रेलवे फाटक तक चौरगालिया रोड का कार्य जल्द करवाने की मांग

हल्द्वानी। भाजपा गौलापार मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में गौलापार से एक प्रतिनिधि मण्डल नैनीताल उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर गौलापुल से लेकर रेलवे फाटक तक चौरगालिया रोड का कार्य जल्द करवाने का कहा सांसद अजय भट्ट ने तत्काल सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड पंकज पांडे को फोन कर जल्द धन अवमुक्त कराकर कार्य प्रारम्भ करवाने को कहा यहां ज्ञात हो की कुछ माह पूर्व आई आपदा से गौलापुल से रेलवे फाटक तक चौरगलिया रोड का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गौला नदी में समा गया था उसके बाद से मार्ग सिंगल लेन पर चल रहा है और गौलापार और चोरगलिया के ग्रामीणों को जाम से जूझना पड़ रहा है मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद से लगातार गौलापार भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल इस मार्ग का कार्य जल्द कराकर मार्ग टू लेन निर्माण करवाने का प्रयास कर रहे है इससे पूर्व भी सांसद अजय भट्ट ने सबसे पहले इस क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया था और सड़क का कार्य जल्द ही पूरा कराने को कहा था प्रतिनिधि मंडल में रवींद्र रैकुनी,प्रकाश बेलवाल ,विक्रम सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles