महापौर गजराज बिष्ट ने अटल रोड का किया उद्घाटन

हल्द्वानी – उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश में 18 स्थानों के नाम परिवर्तन कर दिए, इनमें से दो मार्ग हल्द्वानी के नबाबी रोड और पंचक्की रोड का नाम भी बदल गया है। आज गुरुवार को मेयर गजराज बिष्ट ने इन दोनों सड़कों पर नए नामों के साइन बोर्ड लगाए हैं। हल्द्वानी मेयर गजराज़ बिष्ट की उपस्थित में दोनों सड़कों पर नवाबी रोड पर “अटल मार्ग” और पंचक्की रोड पर “गोलवलकर मार्ग” का साइन बोर्ड लगाया गया है।
जिसके बाद अब नबाबी रोड का नाम अब अटल मार्ग और पंचक्की -ITI रोड का नाम अब गुरु गोलवलकर मार्ग हो गया। इस मौके पर मेयर गजराज़ सिंह बिष्ट ने कहा की शहर के अंदर की अन्य सड़कों के नाम भी जल्द बदले जाएंगे। जिसको लेकर नगर निगम ने अपनी रूपरेखा तैयार कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles