कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 30 जून से जंगल सफारी पर पूरी तरह लगेगी रोक

रामनगर ढिकाला जोन में 14 जून को नाइट स्टे की अंतिम अनुमति दी जाएगी, जबकि 15 जून से यहां डे विजिट और रात्रि विश्राम दोनों बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बिजरानी, दुर्गादेवी, सीतावनी, भंडारपानी, कालाढूंगी स्थित कॉर्बेट फॉल और बराती रौ जोन 30 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार मानसून के दौरान जंगलों में बहने वाले नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। इसी वजह से हर साल की तरह इस बार भी रिजर्व के जोनों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 30 जून से जंगल सफारी पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। वन विभाग ने मानसून सीजन के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। 15 जून से पर्यटक किसी भी जोन में रात्रि विश्राम नहीं कर सकेंगे।मानसून सीजन में ढेला, झिरना और गर्जिया जोन में सीमित संख्या में डे सफारी की अनुमति बनी रहेगी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि 15 नवंबर से सभी जोनों में पर्यटन गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles