इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह


हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ड्रोन के जरिए विद्यालय परिसर में तिरंगा आसमान में लहराया गया, वहीं हाइड्रो रॉकेट के माध्यम से राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। बच्चों की इस अनूठी प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में स्थित है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एस्ट्रो पाठशाला के विद्यार्थियों ने ड्रोन के जरिए आसमान में तिरंगा लहराया और हाइड्रो रॉकेट के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी। इस प्रस्तुति ने विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा के साथ उनकी देशभक्ति की भावना का भी शानदार प्रदर्शन किया।
कक्षा 8 की छात्रा दिव्यांशी पांडे और कक्षा 3 के गर्वित सनवाल ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना दिया। वहीं कक्षा 12 के हिमांशु कफाल्टिया ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को याद करते हुए प्रभावशाली भाषण दिया।
विद्यालय के कॉयर ग्रुप ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को जोश और उमंग से भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘विविधता में एकता’ की भावना को नृत्य के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
समापन अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में आदर्शों को अपनाने और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के सही अर्थ और इसके जिम्मेदार उपयोग से अवगत कराया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, तकनीकी कौशल और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत किया।

Ad Ad

Related Articles