ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल:  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी एवम् नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में दीपक बिष्ट, प्रभारी चौकी टी०पी० नगर व पुलिस टीम द्वारा टी०पी० नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहित सिंह s/o सुरेंद्र सिंह R/o बेलबाबा हरिपुर फुटकुवा हल्द्वानी को 66 पाउच कुल 30 लीटर कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर 199/24 धारा-60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

इस दौरान गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 दीपक बिष्ट, प्रभारी चौकी टीपी नगर, कानि0 गगनदीप, कानि0 तारा सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles