उत्तराखंड हाईकोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और अपहरण प्रकरण की सुनवाई, अगली तारीख 19 अगस्त तय

नैनीताल। उत्तराखंड के बहुचर्चित जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और अपहरण प्रकरण की सुनवाई सोमवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हुई। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले पर सुनवाई की, लेकिन फिलहाल कोई निर्णय नहीं सुनाया। अब अगली सुनवाई मंगलवार, 19 अगस्त को होगी।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन और पुलिस को कई अहम निर्देश दिए। अदालत ने नैनीताल के डीएम और एसएसपी को आदेश दिया कि वे अब तक की गई सभी कार्यवाहियों का पूरा विवरण एक शपथपत्र (एफिडेविट) के रूप में कोर्ट में पेश करें। वहीं, एसएसपी ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर कर ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles