हेड कांस्टेबल का शव मिलते ही हड़कंप


अल्मोड़ा मिली जानकारी के अनुसार गत सांय नगर के लिंक रोड थपलिया में सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक गली में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल अनिल रावत 40 साल के रूप में हुई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। मौत के सही कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था।
शहर के थपलिया में सड़क से नीचे एक मकान की गली में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल रावत का शव मिला। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। मृतक का हाल में ही यूएस नगर से तबादला हुआ था।
शनिवार सांय नगर के थपलिया मोहल्ले में बच्चे खेल रहे थे। इस बी बच्चों ने देखा कि एक मकान के पीछे वाली गली में कोई बेसुध पड़ा है। बच्चों ने इस बारे में अन्य लोगों को बताया। जिसके बाद तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने इसकी शिनाख्त की और मामले की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी।

webtik-promo

Related Articles