अब रेसलर आजम आएगी अपनी किस्मत का सितारा, रेलवे की नौकरी छोड़ी

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट(Vinesh Phogat) कांग्रेस में शामिल होने वाली है। जिसके चलते उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़ दी। विनेश ने इस बाद की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। इसके साथ ही खबर है कि विनेश के साथ दिग्गज रेसलर बजरंग पूनिया भी कांग्रेस ज्वाइन करने वाले है। उन्होंने भी रेलवे की नौकरी से रिजाईन दे दिया है। दोनों ही प्लेयर आज कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी।उन्होंने लिखा, ”भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है.” विनेश फोगाट नॉर्दन रेलवे में ओएसडी/स्पोर्ट्स पर तैनात थीं। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।”


भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है।

जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं…

बजरंग पूनिया ने भी छोड़ी नौकरी
बजरंग पूनिया ने भी रेलवे की नौकरी छोड़ दी है। दोनों ही आज यानी छह सितंबर को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है। बता दें कि बजरंग उत्तर रेलवे में ओएसडी खेल के पद पर नियुक्त थे। उनकी नियुक्ति साल 2014 में 13 सितंबर को हुई थी।


राहुल गांधी से की थी मुलाकात
चार सितंबर को दोनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मिले थे। इस मुलाकात के बाद दोनों के पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई। दोनों खिलाड़ियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles