हरदीप सिंह पुरी की जीत पक्की, राज्यसभा उपचुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

hardeep-singh puri

राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की जीत तय मानी जा रही है। मंगलवार को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सहित दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए है। ऐसे में हरदीप सिंह पुरी का मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुना तय है। एक अधिकारी ने बताया कि नामांकन वापस लेने की लास्ट डेट पांच नवंबर को ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

राज्यसभा उपचुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

अधिकारी की माने तो नामांकन पत्रों की जांच के आखिरी दिन निर्दलीय उम्मीदवार कांते सयन्ना और कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी का नामांकन खारिज किया गया। ऐसे में दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों और कांग्रेस नेता हेमंत कटाने ने री के नामांकन पत्रों पर आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि पुरी द्वारा दाखिल फॉर्म-26 में दिया गया हलफनामा अमान्य और अधूरा है।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘पुरी के नामांकन में कोई खामी नहीं…’

इस दावे के बाद निर्वाचन अधिकारी उमेश शर्मा ने आपत्तियों की जांच की। जिसमें उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के किसी भी प्रावधान का पुरी ने उल्लंघन नहीं किया है। आदेश जारी कर निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुरी के नामांकन में कोई खामी नहीं है।

समाचारपढ़ें

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद से खाली है सीट

कटारे और कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने एक बयान में कहा, “ये भारतीय लोकतंत्र पर हमला है। इतनी महत्वपूर्ण खामियों के बावजूद नामांकन पत्र खारिज नहीं किया गया। “मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की ये सीट खाली हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles