15 दिसंबर तक नैनीताल में डायवर्ट रहेंगे रूट, घर से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान

haldwani diversion plan

वीकेंड पर सैकड़ों पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आते हैं. जिस से यहां ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है. नैनीताल पुलिस ने वीकेंड के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है. हल्द्वानी शहर में 15 दिसंबर तक यातायात डायवर्ट रहेगा.

ये है डायवर्जन प्लान

  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी वाहन शीतल होटल तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल, लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन मुखानी चौक, जेल रोड तिराहा से कैंसर हॉस्पिटल तिराहा से डायवर्ट होकर सुशीला तिवारी अस्पताल से रामपुर रोड में जाएंगे.
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स, हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जाएंगे.

रात नौ बजे तक भारी वाहनों का आवागमन वर्जित

14 और 15 दिसंबर को यात्रा रूट में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों का आवागमन दिन में 12:00 बजे से रात नौ बजे तक और आवश्यक सेवा वाले वाहनों का आवागमन चार बजे से नौ बजे तक वर्जित रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles