आगामी चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटी सरकार, पयर्टन विभाग की वेबसाइट को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

आगामी चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटी धामी सरकार

चारधाम यात्रा 2024 के सकुशल सम्पन्न होने के साथ ही प्रदेश सरकार आगामी चारधाम यात्रा की तैयारी में जुट गई है। चार धाम यात्रा को प्रदेश की आर्थिकी का आधार मानते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा प्राधिकरण का गठन प्राथमिकता पर करने के साथ ही आगामी यात्रा तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए है।

आंतरिक मार्गों को भी प्राथमिकता पर किया जाए ठीक

सीएम धामी ने कहा कि यात्रा को बढ़ावा देने के साथ ही इसे व्यवस्थित करने के लिए यात्रा प्राधिकरण का गठन प्राथमिकता पर किया जाए, इसके लिए सभी हितधारकों की राय ली जाए। सीएम धामी ने कहा कि आपदा काल में क्षतिग्रस्त मुख्य मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गों को भी प्राथमिकता पर ठीक किया जाए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

पयर्टन विभाग की वेबसाइट को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों और पयर्टकों की सुविधा के लिए पयर्टन विभाग की वेबसाइट को और अधिक बेहतर बनाया जाए, ताकि यात्रा से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर ही मिल जाए और यात्रियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles