प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करेगा सरकार का बजट


देहरादून उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज प्रदेश सरकार आम बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। अनुमान है कि यह 1 लाख करोड़ से अधिक का बजट होगा, जिसमें महिला, युवा, गरीब, किसान और अवस्थापना विकास पर सरकार का खास फोकस रहेगा।

छोटे उद्यमियों और स्टार्टअप को बजट से उम्मीदें
उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए छोटे उद्यमी और स्टार्टअप समुदाय सरकार से विशेष प्रोत्साहन योजनाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं। औद्योगिक संगठनों का कहना है कि सरकार को गैर-योजनागत खर्चों में कटौती कर रोजगार सृजन और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने वाले प्रावधान करने चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles