उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम का अपडेट,काल बनकर बरसी थी बारिश



उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने जगह-जगह तबाही मचाई हुई है. मौसम विभाग ने दो अगस्त के लिए दो जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है.


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 2 अगस्त को उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं. जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और नैनीताल जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में भी हल्की बारिश संभावना हो सकती है.


बता दें बीते बुधवार को बारिश उत्तराखंड में काल बनकर बरसी थी. आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक उत्तराखंड में आपदा से बीते बुधवार को 13 लोगों की मौत की मौत हुई. देहरादून में चार, हरिद्वार में चार, टिहरी में तीन रुद्रप्रयाग में एक और चमोली में एक मौत हुई. जबकि 1000 से ज़्यादा श्रद्धालु केदारनाथ में फंसे गए. हालांकि सभी का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles