रोजगार सृजन को मिलेगी नई रफ्तार


हल्द्वानी उत्तराखंड में रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज हल्द्वानी में वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी Highspring के अत्याधुनिक आईटी एवं एआई केंद्र का उद्घाटन किया गया। तीनपानी बरेली रोड स्थित गौजाजाली बिचली में स्थापित इस केंद्र का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी) श्री प्रदीप बत्रा ने किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं, बल्कि प्रतिभा और संभावनाओं के लिए भी पहचाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर मिलें, जिससे पलायन रुके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलें।
उन्होंने आगे कहा कि Highspring जैसी वैश्विक कंपनी का आगमन उत्तराखंड को आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। यह केंद्र न केवल रोजगार सृजन करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा और “लोकल टैलेंट से ग्लोबल इम्पैक्ट” के लक्ष्य को साकार करने में सहायक बनेगा।
कार्यक्रम में Highspring के मैनेजिंग पार्टनर श्री अखिल चौधरी और उनकी टीम को राज्य में निवेश के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस निर्णय को उत्तराखंड के अनुकूल निवेश माहौल और यहां के युवाओं की प्रतिभा में विश्वास का प्रतीक बताया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
webtik-promo

Related Articles