केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री थे सवार

tehri helicopter emergency landing

टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में टेक्निकल फॉल्ट आ गई। जिसके चलते उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे।

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

घटना शनिवार सुबह की है। टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में ‘ट्रांस भारत’ के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मुंबई के यात्री थे हेलीकॉप्टर में सवार

बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर मुंबई से आए छह यात्रियों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीड्रोम से गुप्तकाशी जा रहा था। हेलीकॉप्टर चला रहे पायलट ने बताया कि एहतियात के तौर पर नई टिहरी बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles