आयुक्त का औचक दौरा बेस अस्पताल गंदगी से पटा…..


हल्द्वानी। शनिवार को मुख्यमंत्री दीपक रावत के सचिव और आयुक्त दीपक रावत ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां अस्पताल की गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को बाल रोग विभाग में बेड पर कॉकरोच की शिकायत मिली, जो जांच में सही पाई गई। इस पर आयुक्त ने तत्काल अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा।

सीएमएस डॉ. के.के. पांडे ने बताया कि 1 मार्च से अस्पताल में कॉकरोच की समस्या थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसके साथ ही, अस्पताल में इस्तेमाल हो रही दवाइयां भी अप्रभावी थीं और उनकी खरीद के बिल भी उपलब्ध नहीं थे। इस गंभीर लापरवाही पर आयुक्त ने सीएमएस को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोहराई गई, तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles