डोईवाला में धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद, निकाला गया जुलूस

ईद-इ-मिलाद

देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बड़े धूम धाम से मनाया गया। डोईवाला में भी इसे बेहद ही धूमधाम से मनाया गया। बता दें कि ये दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी के रूप में मनाया जाता है। जो कि इस्लाम में नबी है। यह पर्व इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है।

डोईवाला में धूमधाम से मनाया गया ईद- ए-मिलाद,

बता दें कि ये दिन पैगम्बर साहब के इंसानियत के प्रति योगदान व मुसलमानों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। इसके साथ ही गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। डोईवाला के तेलीवाला में ये दिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जुलूस निकाल हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया है।

सभी से की प्यार-मोहब्बत से रहने की अपील

मौलाना मोहम्मद अशरफुल- क़ादरी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने भाई चारे का रास्ता दिखाया है। हमें जरूरत मंदों की मदद करने की बात कही है, जिसको लेकर तमाम मुस्लिम उनकी बताई बातों पर अमल करते हैं। वहीं उन्होंने देश मे अमन चैन की दुआ करते हुए सभी देशवासियों से प्यार मोहब्बत से रहने की भी अपील की। सभासद अब्दुल कादिर व रहीश अहमद ने भी सभी को मुबारकबाद देते हुए मोहम्मद साहब की हर सुन्नत पर चलने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles