सीएम धामी ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का उद्घाटन, बोले प्रधानमंत्री की सोच से साकार हुआ सपना

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखण्ड निवास परिसर, नई दिल्ली में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के पहले आउटलेट का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र उत्तराखण्ड राज्य की पारंपरिक धरोहर, जैविक उत्पादों और स्थानीय हस्तशिल्प को राष्ट्रीय राजधानी में संगठित रूप से प्रस्तुत करने का पहला प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि से प्रेरित बताया और कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ डबल इंजन सरकार की विकासपरक सोच का प्रतीक है। इसका उद्देश्य प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में निर्मित प्राकृतिक, हस्तनिर्मित और जैविक उत्पादों को न केवल देश के बाजारों में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पहचान दिलाना है।

उत्तराखण्ड सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह आउटलेट राज्य के ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को गति देगा और महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों व किसानों को सीधा लाभ प्रदान करेगा। इसके माध्यम से राज्य की संस्कृतिक विरासत, लोककला और परंपरागत ज्ञान को संरक्षित कर आधुनिक बाजार से जोड़ा जाएगा।

राज्य सरकार का मानना है कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ उत्तराखण्ड के लिए एक प्रभावी ब्रांडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। इसके तहत पहाड़ी दालें, जड़ी-बूटियाँ, शुद्ध शहद, हाथ से बने ऊनी वस्त्र, काष्ठ शिल्प और अन्य जैविक उत्पाद उपभोक्ताओं तक विश्वसनीय तरीके से पहुँचाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles