मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी

अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक आयोजित कर संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को प्रर्दशित किया जा रहा है इन बैठकों में संबंधित क्षेत्र में तैनात संगणक भी पर्याप्त संख्या में फार्म-प्रपत्र 2 परिवर्धन, प्रपत्र -3 संशोधन और प्रपत्र -4 (अपमान जनक, विलोपन) के साथ उपस्थित रहेगा। इस दौरान बताया कि इच्छुक व्यक्ति के लिए फार्म निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा,साथ ही फार्म को भरकर जमा करने की स्थिति में संबंधित संगणक के पास जमा किया जाएगा।प्राप्त फार्म/आवेदन को संगणक द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के पास जमा किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा पंचस्थानि चुनावालय नैनीताल को संस्तुति सहित प्रेषित किया जाएगा। जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से स्वीकृति हेतु आयोग को प्रेषित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान अवगत कराया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की त्रुटिहीन, शुद्ध और परिपूर्ण निर्वाचक नामावलियां तैयार कराये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिले के सभी विकास खंडों में 22मार्च 2025 तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवगत कराया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु पर्याप्त मात्रा में मतपेटी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त अन्य तैयारी पंचस्थानीय चुनावालय द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles