अडानी विवाद पर गरमाई सियासत, सरकार पर किया हमला, पुतला दहन का किया ऐलान

KARAN MAHARA

अडानी ग्रुप पर यूएस की कोर्ट में लगे जुर्माना और जारी हुए वारंट पर अब देश में भी जमकर राजनीति शुरू हो गई है. उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अडानी प्रकरण मामले पर प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए हैं.

अडानी प्रकरण पर कांग्रेस हमलावर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि रिश्वत देना और लेना क़ानूनू रूप से अपराध है. माहरा ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहले ही SEBI की अडानी से संलिप्तता को लेकर चेताया था. उन्होंने कहा अडानी के पोर्ट पर तीन हजार करोड़ का नशा पकड़ा गया. लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा अमेरिका की एजेंसी ने इस भ्रष्टाचार का खुलासा किया और राहुल गांधी की बात को सच साबित किया.

बिजली की दरें दो गुनी बढ़ी : माहरा

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने आगे कहा कि अडानी ने स्टॉक एक्सचेंज में झूठा दावा किया कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जबकि मामला खुल चुका है. माहरा ने कहा कि अडानी द्वारा कोयला खरीदने के बाद गुजरात में 2021 और 2022 में बिजली की दरें दो गुनी बढ़ गई. लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया. माहरा ने कहा गौतम अडानी ने रिश्वत देने की कोशिश की. उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि क्या ये भ्रष्टाचार नहीं है ?

कांग्रेस ने किया पुतला दहन का ऐलान

करन माहरा ने कहा विदेश में भी अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. लेकिन सरकार अडानी की जांच करने में डर रही है. माहरा ने कहा मामले की जांच की जाए और इसे पब्लिक डोमेन के सामने रखा जाए. माहरा ने कहा सेबी की प्रमुख का निवेश अडानी ग्रुप में है, जो एक जांच का विषय है. माहरा ने ये भी आरोप लगाया कि इंडोनेशिया से लाए गए कोयले की कीमत भारत पहुंचते ही 50 % तक बढ़ गई है. कांग्रेस ने शनिवार को अडानी प्रकरण में अडानी का पुतला दहन करने का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles