भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित होगा कल


देहरादून भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव अधिसूचना के साथ मतदाता सूची जारी कर दी है। सोमवार को नामांकन किए जाएंगे। इसके लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया की जाएगी। एक जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अधिकारी खजान दास ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 125 मतदाता मतदान के लिए अधिकृत हैं। आज 12 बजे तक नामांकन किया जाएगा। उसी दिन 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद तीन से चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

प्रदेश चुनाव अधिकारी ने बताया कि पार्टी संविधान के तहत प्रदेश परिषद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो भी कार्यकर्ता नामांकन करना चाहते हैं वह फार्म (च) भरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के लिए वही कार्यकर्ता नामांकन कर सकेंगे, जो तीन साल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य और 10 वर्ष तक प्राथमिक सदस्य रहा हो।

webtik-promo

Related Articles