गौलापार-चोरगलिया में भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल की ऐतिहासिक रैली, उमड़ा जनसैलाब

हल्द्वानी/गौलापार गौलापार-चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल के समर्थन में आयोजित ऐतिहासिक रैली ने शनिवार को चुनावी समर में नया जोश भर दिया। हजारों की संख्या में उमड़े ग्रामीण जनसमूह ने भाजपा के प्रति अभूतपूर्व समर्थन जाहिर किया।

रैली गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के दर्जनों गांवों से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। पूरे क्षेत्र में उगता सूरज चुनाव चिन्ह के पक्ष में नारेबाजी, पार्टी झंडों की लहर और ढोल-नगाड़ों के साथ जनसमर्थन की बयार बहती रही।

रैली में नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और नैनीताल मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सभा को संबोधित करते हुए अनीता बेलवाल को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह जनसमूह दर्शाता है कि क्षेत्र की जनता विकास और सेवा भाव की राजनीति को समर्थन दे रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल ने रैली को सफल बनाने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में भाजपा की सशक्त उपस्थिति और अनीता बेलवाल के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है।

कार्यक्रम में नवीन दुमका, दिनेश आर्या, जोगेंद्र रौतेला, प्रकाश गरजोला, संजय खाती, कल्पना बोरा, महिपाल सम्मल, पूरन भगत, उत्तम सिंह सम्मल, नेत्र सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad
webtik-promo

Related Articles