उत्तराखंड में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट मौसम बदलेगा अपना रुख


देहरादून उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में गुरुवार को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं हवाओं की गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।पश्चिमी विक्षोभ बना मौसम परिवर्तन की वजह।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी अधिकांश जिलों में यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, चार मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही रुख बना रहेगा। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles