उत्तराखंड परिवहन विभाग में तबादलों की बड़ी सूची जारी, RTO-ARTO समेत 75 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई तैनाती


देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में तीन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) और नौ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कुल 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती दी गई है।
RTO स्तर पर हुए बदलाव
अल्मोड़ा में तैनात अनिता चंद को परिवहन मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौड़ी में तैनात द्वारिका प्रसाद को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि नंद किशोर को RTO (प्रशासन), पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
नौ ARTO को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार मनीष तिवारी को काशीपुर, संदीप वर्मा को विकासनगर, विपिन कुमार सिंह को ऋषिकेश, रावत सिंह को हल्द्वानी, अशीत कुमार झा को टनकपुर, मनोज बगोरिया को अल्मोड़ा, आशीष भटगाई को विकासनगर, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट को कोटद्वार और निखिलेश ओझा को कर्णप्रयाग में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा नौ संभागीय निरीक्षकों, 33 परिवहन कर अधिकारियों और 21 उपनिरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद परिवहन विभाग में विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज आगे बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles